दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यकम के 117 वें एपिसोड को संबोधित किया। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्ड 54 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भाजपा परिवार के साथ मन की बात सुनी। मन की बात सुनने आए कॉलोनी के वरिष्ठजनों को भाजपा गमछा और पुष्प भेंट कर उनका सम्मान भी किये।
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संविधान, खेल, महाकुंभ समेत कई विषयों पर बात की। उन्होंने कहा कि पहली बार कुंभ के आयोजन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि 75 साल होने जा रहे संविधान हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है वह समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट है और हमारा मार्गदर्शक है।
पीएम मोदी ने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी विशेषता केवल इसकी विशालता में नहीं है बल्कि इसकी विविधता में भी है। इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्रित होते हैं। लाखों संत, हजारों परंपराए, सैकड़ों संप्रदाय, अनेक अखाड़े, हर कोई इस आयोजन का हिस्सा बन सकता है।

मन की बात में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए कहा की "बस्तर में एक अनूठा ओलम्पिक शुरू हुआ है। जी हाँ, पहली बार हुए बस्तर ओलम्पिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलम्पिक का सपना साकार हुआ है। जो क्षेत्र कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है। बस्तर ओलम्पिक का शुभंकर है 'वन भैंसा' और 'पहाड़ी मैना'। इसमें बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखती है।
इस दौरान साजन जोसफ, अनूप गटागट, मीना सिंग, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान,उमेश गिरी, रमणीक लाल मंघनानी, पिंदर बल, विजय जलकर, गोलू सोनी, कुमकुम चटोपाध्याय, डॉ शिवानी, कांति सिंग, यशवंत सिंह सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.