छत्तीसगढ़

पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही दर्शनीय स्थल पवई फाल का झरना

12328122024081319img-20241228-wa0203.jpg

RO. NO 13129/104

बलरामपुर ।  जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित दर्शनीय स्थल पवई फाल प्रमुख पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। वर्ष की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए पवई फाल में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड से भी बड़ी संख्या में सैलानी पिकनिक मनाने पहुंच रहे है। जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम खडिय़ाडामर से घने जंगल और पहाड़ के बीच पवई फाल स्थित है। यहां की नैसर्गिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है चारों तरफ पहाड़ों से घिरे पवई फ़ाल में बलरामपुर रामानुजगंज जिले से बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। वहीं दूसरे राज्य से भी पिकनिक मनाने  पहुंच रहे है। पुराने साल की विदाई एवं नए साल के आगाज के पूर्व ही बड़ी संख्या में यहां सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है। पवई फ़ाल तक जाने के लिए रास्ता काफी दुर्गम है। भीड़ अधिक होने पर वहां काफी दूरी पर खड़ा करना पड़ता है ऐसे में पवई फाल तक पैदल जाना पड़ता है। पवई फल में यदि बच्चों को ले जाते हैं तो विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहती है। सेमरसोत अभ्यारण के रेंजर बनारसी सिंह ने बताया कि सैलानियों का पहुंचना प्रारंभ हो गया है जिसे देखते हुए रास्ते को दुरुस्त कराया जा रहा है। 

जल्द हो जाता है यहां शाम....

पवई फाल चारों ओर पहाडिय़ों से घिरा रहने के कारण यहां शाम जल्दी हो जाता है। वही कड़ाके की ठंड भी रहती है ऐसे में यदि कोई भी सैलानी यहां जाते हैं तो उन्हें शाम ढलने से पहले यहां से जाने की आवश्यकता पड़ती है।
100 फीट ऊपर से गिरता है झरना पवई फाल का झरना। 

आकर्षण का केंद्र है.....

पवई फल में 100 फीट ऊंचाई से झरना गिरता है झरना को गिरते देखना अद्भुत आनंद प्रदान करती है। यहां सैलानियों के लिए झरना का गिरते देखना सबसे आकर्षक का केंद्र होता है।

3 नाला करना पड़ेगा पार, रखनी पड़ेगी सावधानी...

पवई फाल जाने के लिए तीन नाला पड़ता है जिसमें एक नाला से आसानी से चार चक्का वाहन पार हो जाता है। वहीं दो नाला  से पार करना मुश्किल होता है।तीनों नाले में पानी बहता रहता है। पवई फाल जाने के लिए पतला पगडंडी वाला रास्ता रहता है जिसमें एक ओर खाई है दूसरी ओर पहाड़ है बहुत ही सावधानी रखनी पड़ेगी जाने के लिए।

सेल्फी लेना हो सकता है खतरनाक...

पवई फाल में 100 फीट ऊंचाई से गिरता झरना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। वही यहां पर पहुंचने वाले लोग चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी लेते हैं यहां पर सेल्फी लेते समय काफी सावधानी बरतनी की आवश्यकता पड़ती है थोड़ी सी भी असावधानी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि पवई फाल जाने में जो नाला पड़ता है उस पर पुलिया बनाने के लिए प्रस्ताव गया है कि नहीं यह देखते हैं। यदि नहीं गया होगा तो प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.