-छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया, देश भर के 250 प्रतिभागियों ने दी भागीदारी
भिलाई। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (वाईएचएआई) नई दिल्ली द्वारा हिमाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल हिमालयन ट्रेकिंग कैंप के अन्तर्गत फुलारा रिज 2026 के लिए ऋषि कांत तिवारी ने कैंप लीडर का दायित्व निभाया।
दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष व यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग-भिलाई इकाई के प्रेसिडेंट तिवारी ने समुद्र तल से लगभग 13000 फीट की ऊँचाइयों पर हिमालय के पर्वतों में कम से कम 21 दिनों तक कैंप लीडर के रूप में अपने साहसिक दायित्वों का निर्वहन किया। इस कैंप के अन्तर्गत फुलारा रिज 2026 में देश के लगभग 250 प्रतिभागियों (ट्रेकर्स) ने भाग लिया।
वाईएचएआई छत्तीसगढ़ के सचिव के. सुब्रमण्यम ने बताया श्री तिवारी द्वारा कैम्प लीडर के रूप में उक्त ट्रेकिंग कैंप में देश के सभी राज्यों से भाग लेने वाले प्रतिभागियों का मार्गदर्शन व प्रशिक्षण हेतु 25 अप्रैल को उत्तराखंड में बेसकैम्प ग्राम सांकरी तहसील मोरी जिला उत्तरकाशी में रिपोर्ट की गई। इस दरम्यान सेवबाग बेस कैंप से ट्रैकिंग करते हुए जुड़ा का तालाब, भोजगढ़ी एवं पुस्तारा जैसे देवभूमि के हिम शिखरों व वादियों में चढ़ाई करते हुए ट्रैकिंग की गई। ऋषि कांत तिवारी की इस गौरवमयी उपलब्धि पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रविशंकर सिंह, उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, कोषाध्यक्ष साकेत मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश धन्डोरे, रोहित सिंह राजपूत, प्रशांत अग्रवाल,संतोष कसार, तारकेश्वर साहू, शरद दुबे, अशोक सिन्हा, अजय मिश्रा, साबिर चौहान, राजेश शर्मा, लक्ष्मण लहरे, शुभम जैन, मनीष अग्रवाल, किशोर यादव, रविन्द्र शर्मा, राकेश बोरकर, शुभम शर्मा, अलमास, विजय चौधरी, राजमणि मिश्रा, राजकुमार रस्तोगी, भूपेन्द्र शर्मा, गुरमीत सिंह भोगल, मोहम्मद शारिक अहमद, मनोज मिश्रा, ढाल सिंह देवाँगन और संजीव तिवारी आदि अधिवक्ताओं ने हर्ष जताया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.