होम / दुर्ग-भिलाई / सुशासन दिवस पर भजनों की प्रस्तुति ने बांधी समां
दुर्ग-भिलाई
-विरोधियों का भी दिल जीत लेते थे अटल जी- सांसद विजय बघेल
दुर्ग। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी की 100वीं जयंती को भाजपाईयों ने सुशासन दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर अग्रसेन चौक में काव्यांजलि एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने स्व. अटल जी को सहज, सरल, कवि हृदय बताते हुए अपनी श्रद्धांजिल अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होने कहा कि अपने विरोधियों का भी अपने वाक्पटुता से दिल जीतने वाले अटल जी अजातशत्रु थे। भजन संध्या में राजनांदगांव के भजन गायक अभिजीत जोशी एवं उनकी टीम ने अपने भजनों से लोगों का दिल जीत लिया। दुर्ग के गौरव बजाज एवं अबीर गोयल ने भी भजनों की प्रस्तुति से लोगो को मंत्रमुग्ध किया। भजनों की धुन में श्रोता नाचते-गाते रहे। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने भी भजन की प्रस्तुति दी। उन्होने सुख के सब साथी, दु:ख में ना कोय भजन गाकर सबको भावविभोर कर दिया। यह आयोजन भाजपा नेता मनीष सिंह भंडारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन,राजेन्द्र पाध्ये, अलका बाघमार, मनमोहन शर्मा, शिवेन्द्र परिहार, अजय तिवारी, मदन वढ़ई, रजनीश श्रीवास्तव, संतोष सोनी,अरुण सिंह, नरेश शर्मा, दिव्या कलिहारी, महेन्द्र चोपड़ा, जयश्री राजपूत, संदीप भाटिया,नितेश साहू, अमर भोई,कमल सोनी, शिबू शुक्ला, मनीष शर्मा, भरत देवांगन, सोनू हजारे, गिरीश नेमा, विनय गुप्ता, रामू राठी, देवेश पुरोहित, तरुण वेगड़, अनिल लोनारकर, संजय केशवानी, नयन महाजन के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.