दुर्ग-भिलाई

दुर्ग नगर निगम के 1500 कर्मचारी हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था ठप,अरुण वोरा- हर संभव मदद करूंगा

44720122024052008img-20241220-wa0138.jpg

दुर्ग।नगर निगम के 1500 सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज हड़ताल पर बैठ गए, जिससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा को समर्थन के लिए बुलाया।वोरा तुरंत धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अरुण वोरा ने कहा, "आप सभी दुर्ग शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं। शहर की जो सुंदरता हर कोई सराहता है, वह आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। आपकी समस्याएं मेरी समस्याएं हैं, और मैं इन्हें प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आपके साथ खड़ा हूं।"

Image after paragraph


सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगें...
-नियमितीकरण (नियमित नौकरी) किया जाए।
-ठेका प्रणाली को समाप्त किया जाए।
-वेतन में बढ़ोतरी की जाए।
-वेतन समय पर दिया जाए।
हड़ताल के कारण शहर में कचरे का ढेर लगने की आशंका बढ़ गई है, और स्थिति बिगड़ने से पहले कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की अपील की है।
-शहर की सफाई व्यवस्था पर असर...
कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। 
अरुण वोरा ने प्रशासन से अपील की कि सफाई कर्मियों की मांगों पर तुरंत ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ कर्मचारियों का नहीं, बल्कि पूरे शहर का मुद्दा है। इनकी मेहनत का सम्मान होना चाहिए।"
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। शहरवासियों की उम्मीद अब प्रशासन से है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.