-मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर्मा परिवार की बेटी को दिया सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को जिले के ग्राम कुसुमघटा में वर्मा परिवार की वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वर्मा परिवार की बेटी एवं नव दाम्पत्य राजेश्वरी वर्मा-अमन चंद्राकर को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने वर्मा परिवार के मुखिया और वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रशेखर वर्मा सहित परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने नवदंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन एक नई जिम्मेदारी और साथ ही जीवन की खूबसूरत यात्रा है। उन्होंने कहा कि विवाह दो परिवारों के मिलन का पवित्र बंधन है और इसे निभाना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य होता है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, गोपाल साहू, विदेशी राम धुर्वे और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी शादी में पहुंचकर नव दाम्पतय वर-वधु को सुखी वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने पर शुभ आशिर्वाद दिए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने नव दाम्पत्य सुखमय, समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.