भिलाई। प्रसिद्ध तबला वादक पूनम सर्पे जयपुर में होने जा रही सांस्कृतिक प्रस्तुति में तबले पर संगत के लिए आमंत्रित की गई हैं। आशीष नगर रिसाली निवासी पूनम सर्पे ने बताया कि 8 दिसंबर रविवार को राजस्थान जयपुर के सीएम हाउस में ‘राइजिंग राजस्थान’ नाम से एक वृहद सांस्कृतिक प्रस्तुति होने जा रही है। जिसमें 15 महिला कलाकार सितार सिम्फनी पेश करेंगी। इनके साथ तबले पर पूनम सर्पे संगत करेंगी। पूनम ने बताया कि यह सितार सिम्फनी पं. चंद्रमोहन भट्ट के निर्देशन में प्रस्तुत की जाएगी, जो कि जाने माने ग्रैमी अवार्ड विजेता मोहन वीणा वादक वं. विश्व मोहन भट्ट की भतीजे हैं। उल्लेखनीय है कि पूनम सर्पे अंचल की स्थापित तबला वादक हैं। वे आकाशवाणी की ग्रेडेड कलाकार हैं और उन्हें 2019 में जालंधर पंजाब में हुई हरिवल्लभ राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक मिल चुका है। वे युवा कलाकारों को दी जाने वाली सीसीआरटी स्कॉलरिशप 2020 से भी सम्मानित हैं। पूनम के भाई रामचंद्र सर्पे अंतरराष्ट्रीय स्तर के तबला वादक हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.