-पचरीपारा में पार्षद एवं पूर्व पार्षद की अगुवाई में शोभायात्रा का भव्य स्वागत

दुर्ग । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर सर्व यादव समाज द्वारा रविवार को दुर्ग शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और धार्मिक उल्लास से सराबोर इस शोभायात्रा में यादव समाज के महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में गूंजते जय श्रीकृष्ण के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ पचरीपारा स्थित यादव छात्रावास से हुआ। यहां कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव सहित यादव समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा यादव छात्रावास से प्रारंभ होकर पचरीपारा, सुभाष चौक, पोलसायपारा, तकियापारा, तमेरपारा, चंडी चौक, गवलीपारा, गांधी चौक, इंदिरा मार्केट होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद पटेल चौक और नया बस स्टैंड होते हुए मानस भवन पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं। भक्ति गीतों, जयघोष और उत्साह के बीच श्रद्धालु पूरे मार्ग में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा ने शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

शोभायात्रा का पूरे मार्ग में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा नागरिकों द्वारा जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। पचरीपारा में पूर्व पार्षद ओमप्रकाश सेन (राकेश) एवं पार्षद ममता सेन के नेतृत्व में शोभायात्रा का गाजे-बाजे और जोरदार आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल यादव समाज के लोगों को पेयजल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया और जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। स्वागत कार्यक्रेम में मन्नू दुबे, चंद्रकांत साहू, कपिल यादव, सन्नी, राहुल, अनिल, गजेन्द्र, गुड्डा, प्रदीप, नवीन, रवि, गणेश, मनीष, अतुल, जितेश, सूर्या, राहुल, लोकेश, गगन पांडे, रामचरण, सुशांत सहित पचरीपारा वार्ड के बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सर्व यादव समाज की शोभायात्रा में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर यादव समाज के बोधन यादव, अमरसिंह यादव, किशन सिंह यादव, छोटेलाल यादव, गणेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं युवा मौजूद रहे। युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में भागीदारी निभाते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.