बड़ी ख़बरें

संसद पहुंचने में लगे 52 साल, संविधान की प्रति हाथ में लेकर प्रियंका गांधी ने लोकसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

73628112024135117whatsappimage2024-11-28at7.18.00pm.jpeg

RO. NO 13129/104

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनी गई हैं। 52 साल की उम्र में प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली है। इसी के साथ वर्तमान संसद की कार्यवाही में गांधी-नेहरू परिवार की तीन सदस्य शामिल होंगे।
शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं प्रियंका गांधी वाड्रा, जो लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, सत्य निष्ठा से यह शपथ लेती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगी और जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी। जय हिंद।” सांसद पद की शपथ लेने के प्रियंका गांधी के हाथ में भारतीय संविधान की एक कॉपी थी। यह पल प्रियंका गांधी के लिए एक ऐतिहासिक पल था क्योंकि वह पहली बार लोकसभा में सदस्य के रूप में शपथ ले रही हैं।
बता दें कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 4,10,931 वोटों के भारी अंतर से हराया है। प्रियंका गांधी को 6,22,338 और सत्यन मोकेरी को 2,11,407 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास 1,09,939 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हालिया लोकसभा चुनाव में 3.65 लाख वोटों से वायनाड में जीत दर्ज की थी। जबकि उनकी बहन प्रियंका गांधी ने 4,10,931 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर विजय प्राप्त की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने लोकसभा में रायबरेली सीट से प्रतिनिधित्व करने का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद वायनाड सीट खाली हो गई, जिस पर 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.