-42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में बनेगा विद्युत सब स्टेशन, जल प्रदाय के दौरान आने वाली खराबियों को तत्काल किया जा सकेगा नियंत्रित
दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा कमिश्नर सुमित अग्रवाल ,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले की मौजूदगी में 42 एमएलडी के निकट सबस्टेशन के लिए भूमिपूजन किया।
बता दे कि 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पूर्व से स्थापित ट्रांसफार्मर के पैनल जो इनडोर स्थापित हैं, उनमें समय- समय पर नमी आने के कारण आने वाली समस्याओं से मुक्त किए जाने हेतु पैनल को आउटडोर किया जाना है। जिससे पैनल में होने वाली खराबी को नियंत्रित किया जावेगा जिससे जलप्रदाय में होने वाली समस्या का निराकरण जल्दी किया सकेगा।

42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में किया जाने वाला कार्य कुल लागत 28.5 लाख से लगेगा ट्रांसफार्मर में नया पैनल। कार्य को महापौर धीरज बाकलीवाल ने जल्द दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण के निर्देश अधिकारियों को दिये। ट्रांसफार्मर के पैनल में नमी के कारण 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट से सप्लाई होने वाले जल प्रदाय वाले वार्डो में समस्या बनी रहती थी। ट्रांसफार्मर में नया पैनल लग जाने से इन वार्डो को मिलेगा लाभ जिसमे बोरसी, पोटिया,पुलगांव,बघेरा, सिकोला और गंजपारा क्षेत्र में जलप्रदाय होने वाले समस्याओं का निराकरण त्वरित किया जा सकता है। यह कार्य पीएचई विभाग से हस्तांतरित पश्चात पहली बार किया जा रहा है जो कि अपने आप में महत्वपूर्ण कार्य है।
भूमिपूजन के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियंता मोहित मरकाम,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, अलताफ़ अहमद,गौरव उमरे सहित अन्य मौजूद रहें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.