होम / बड़ी ख़बरें / मुख्यमंत्री श्री साय आज जाएंगे दिल्ली
बड़ी ख़बरें
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 नवंबर को नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साय दोपहर 2.15 बजे अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर 2.30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे और विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे। सीएम साय साढ़े चार बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली पहुंचेंगे और वहां से छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे. छत्तीसगढ़ सदन में शाम 5 बजे से 7.45 बजे बजे तक रूकने के बाद कार द्वारा पालिका सर्विसेस इंस्टिट्यूट विनय मार्ग चाणक्यपुरी जाएंगे. मुख्यमंत्री वहां से रात साढ़े आठ बजे छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे. श्री साय रात 9.30 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 11.30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर लौट आएंगे. मुख्यमंत्री विमानतल से कार द्वारा रात 11.45 बजे रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.