होम / मध्यप्रदेश / केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ट्रेक्टर चलाकर किसानों से कहा पराली को ना लगाएं आग
मध्यप्रदेश
मोगा । केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने मोगा जिले में आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री साहू ने पंजाब के घटते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त की और किसानों से धान की खेती से हटकर फसल विविधीकरण अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने फसल अवशेषों को न जलाकर पर्यावरण की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया। साहू ने कार्यक्रम के मापदंडों को पूरा करते हुए देश के 112 आकांक्षी जिलों में मोगा जिले के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि 2018 में कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से मोगा जिले को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बुनियादी ढांचे, कृषि और वित्तीय विकास के लिए लगभग ₹14 करोड़ मिले हैं। वही उन्होंने कहा के किसानों को खेतो में पराली कोआग नहीं लगानी चाहिए मुझे आशा लगा मोगा में लोग बेलर से पराली की गांठ बना रहे है मैं सभी को अपील करता हु सभी पराली की गांठ बनाए पराली को आग न लगाए आग से पलूशन फैलता हुआ जो के सेहत के लिए ठीक नहीं है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.