दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार आवास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना फेस 2 का शुभारंभ आज जिले के नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली, दुर्ग एवं भिलाई-3 चरोदा सहित सभी निकायों में किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं निगम के पदाधिकारी/पार्षदगण मौजूद थे। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर निगम कमिश्नरों द्वारा संबंधित नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना/शहरी 2.0 अंतर्गत रेपिड असेसमेंट सर्वे, संभावित पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण प्रधानमंत्री आवास 2.0 क्रियान्वित किया जाएगा।

इस हेतु वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उक्त शिविर में नगर निगम शहर क्षेत्र का सर्वे, योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभों, आवेदन प्रक्रिया और अन्य पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। निगम के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वार्ड के नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के बारे में जागरूक किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.