दुर्ग

दीपावली मिलन आयोजित कर  "आप" ने बनाई दुर्ग निगम में ज्यादा से ज्यादा सीटे जितने की रणनीति..

image_380x226_6731f50fd241e.jpg

दुर्ग। रविवार को आम आदमी पार्टी ने दीपावली मिलन एवम पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन गोड़वाना भवन कसारीडीह में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश से आए पदाधिकारियों में वदूद आलम, प्रदेश महासचिव,  जसबीरसिंह प्रदेश संगठन महासचिव, धनश्याम चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव विश्वकर्मा प्रदेश संगठन मंत्री मेहरबान सिंह आरटीआई, प्रदेश संयोजक डा. एसके अग्रवाल लोकसभा अध्यक्ष दुर्ग, श्रीमती गीतेश्वरी बघेल सचिव लोकसभा दुर्ग के. ज्योति प्रदेश सचिव, घनश्याम सोनी वरिष्ठ सदस्य ने दुर्ग शहर अध्यक्ष संजय सिंह को दीपावली की बधाई दी। साथ ही नये पदाधिकारियो का सम्मान किया। नव पदाधिकारियों में दिवाकर सिंह ठाकुर महासचिव रवि साहू संगठन मंत्री शंकर ठाकुर शिशीर झा बलदेव साहू सोनू यादव, शिवशंकर मिश्रा, उपाध्य आनंद नरेरा कोषाध्यक्ष सुकांत साढा अशोक पटवा, उपाध्यक्ष पंकज तिवारी उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव सुरेश साहू शैलेन्द्र सिंह एनू साहब का स्वागत प्रदेश पदाधिकारियो के द्वारा किया गया। साथ ही धमेन्द्र चौधरी का भी स्वागत किया गया।

प्रदेश संगठन महासचिव ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देख कर कहा कि दिल्ली पंजाब माडल अब छत्तीसगढ़ के दुर्ग में निगम चुनाव में भी लागू होता दिखाई दे रहा है। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख जसबीर सिंह ने अध्यक्ष संजय सिंह को कार्यक्रम की सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि दुर्ग के 60 वार्डो में आम आदमी पार्टी अपने कई पार्षदों को चुनकर लाएगी। गीतेश्वरी बघेल ने कहा कि अब भाजपा और कांग्रेस की भ्रष्टाचारी टीम का अंत निश्चित है। वही मातृशक्ति के ज्योति ने कार्यकताओं को आव्हान करते हुए निगम चुनाव में एकजुटता के साथ चुनाव लडऩे की अपील की। प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जीतना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष एस के अग्रवाल ने कहा कि इस बार पूरी मजबूती से शहर संगठन निगम चुनाव लडेगी और अपने साथ कई पार्षद बनाएगी यही हमारा लक्ष्य है।

शहर अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए एक बहतरीन टीम का होना जरुरी है जो आज प्रदेश कार्यकारिणी व्दारा दुर्ग निगम चुनाव जीतने के लिए बनाई गई। निशिचत ही हम सब एकजुटता के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे है। निगम चुनाव में अधिक से अधिक जीत हासिल करना है। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि संजय सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियो के सम्मुख आम आदमी पार्टी में मनोज झा राजीव झा आशीष रजन मो. शहिद खान, श्रीमती खिलेश्वरी निर्मलकर सुश्री गंगा साहू छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकार नकुल महलवार रवि साहू, केशव गुप्ता, संतोष कटहरे को आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ चेम्बर आंफ कामर्स के जिला अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा, अरुण जोशी और पर्यावरण मित्र श्री साहू एवम छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी के त्रिलोक तिवारी के साथ अन्य कलाकारों ने भी उपस्थिति दी।
कार्यक्रम में विशेषरूप से भिलाई नगर निगम प्रभारी जसप्रीत सिंग वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी हरचरण सिंग दुर्ग विधानसभा प्रभारी मनीष मिश्रा और धमधा विधान सभा प्रभारी पंकज तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार व संचालन दुर्ग शहर के महासचिव दीवाकर ठाकुर ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.