रायपुर । राजधानी में सुबह और रात को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह आउटर में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और उत्तर से ठंडी हवाएं आएंगी। इससे ठंड बढ़ेगी। शुष्क हवाओं के कारण भी तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पिछले पांच दिनों के दौरान दिन और रात का तापमान 3 डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिकार्ड का परीक्षण करने से पता चला है कि पिछले रविवार तक दिन और रात का तापमान सामान्य से लगभग 4-4 डिग्री तक बढ़ा था।
अब ये 1 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। गुरुवार को दिन का तापमान 32.2 डिग्री रिकार्ड किया है। रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। इस सीजन में पहली बार रात का तापमान इतना कम हुआ है। राज्य के अन्य इलाकों में भी तापमान कम हो रहा है। कुछ इलाकों में तो तापमान सामान्य से भी नीचे चला गया है। दुर्ग में अभी दिन और रात के तापमान में अच्छी कमी आई है। दिन का तापमान 31 और रात का 17 डिग्री तक पहुंच गया है। रात का तापमान तो सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ेगी। यही वजह है कि तापमान में कमी हो रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.