दुर्ग। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त डाँ सोमनाथ यादव के आह्वान पर एवं राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के दिशा निर्देश तथा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आयुक्त अरविंद मिश्रा के मार्ग दर्शन में जन जागरूकता रैली हर साल की तरह इस साल भी निकाल कर लोगों को स्काउटिगं का महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया।

Foundation Day....
आज 75 वी वर्षगांठ की स्थापना दिवस के अवसर पर नव नियुक्त जीत यादव जिला मुख्य आयुक्त का स्काफ॔ से स्वागत जिला संगठन आयुक्त (स्का.) बालक दास राऊत द्धारा किया गया तथा बुके से स्वागत सीनियर गाइड़र श्रीमति सरस्वती गिरिया, हेमा चंद्रवंशी,अमीता हसमुख, पूर्व जिला संगठन आयुक्त गाइड़ नोमिन साहू ,कल्पना शुक्ला, भारती गुप्ता, स्काउटर अनिल साहू ,अवधेश,आदर्श स्कूल, एवं सरस्वती शिशु मंदिर के स्काउट एवं गाइड, रोवर रेंजर आदि आत्मीय स्वागत किया गया एवं आदेश पत्र देकर श्री यादव को स्काउटिगं में गति लाने का निवेदन किया गया तथा कहा कि आपके दिशानिर्देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जायेगी।

तत्पश्चात गजेन्द यादव जी पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त एवं विधायक दुर्ग शहर के निवास स्थान में जाकर स्काफ॔, बुके से स्वागत किया गया तथा स्थापना दिवस का लोगों लगाया गया। स्काउट गाइड़, स्काउटर गाइडर के पूरा परिवार को देखकर विधायक जी हँसते हुए आत्मीय गदगद हो गये और बच्चों को अपनी शुभकामनाएं बधाई दिये।

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.