होम / दुर्ग-भिलाई / ‘स्वप्न में डूबी एक नाव’ काव्य संग्रह पर चर्चा गोष्ठी
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। शहर के चर्चित युवा कवि अंजन कुमार के काव्य संग्रह ‘स्वप्न में डूबी एक नाव’ पर चर्चा होने जा रही है। काव्य कृति पर चर्चा जन संस्कृति मंच की दुर्ग-भिलाई इकाई द्वारा हिंदी विभाग, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहयोग से किया जाएगा। कवि अंजन कुमार के पहले काव्य संग्रह ‘स्वप्न में डूबी एक नाव’ की चर्चा गोष्ठी में जाने-माने ख्याति प्राप्त आलोचक, लेखक संस्कृति कर्मी और बुद्धिजीवी शामिल होंगे। यह महत्वपूर्ण आयोजन आगामी 10 नवंबर दिन रविवार को दोपहर साढे तीन बजे से सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में रखा गया है।
इसमें अपनी प्रतिनिधि कविताओं का पाठ अंजन कुमार द्वारा किया जाएगा। आलेख का पाठ चर्चित कवि रजत कृष्ण (बागबाहरा) करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध आलोचक जय प्रकाश द्वारा किया जाएगा। जबकि कार्यक्रम में बतौर वक्ता प्रखर आलोचक सियाराम शर्मा, नासिर अहमद सिकंदर, कैलाश बनवासी, मीता दास, घनश्याम त्रिपाठी और इंद्रकुमार राठौर मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी करेंगे। गौरतलब है कि डॉ.अंजन कुमार जाने-माने कवि व लेखक है। वे वर्तमान समय में सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग में सहायक प्राध्यापक है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.