दुर्ग। इस्काॅन प्रचार केन्द्र में गिरिराज महा महोत्सव बडे़ ही धूमधाम के मनाया गया। अनंत श्याम दास प्रभु (प्रचार प्रमुख दुर्ग) के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार इस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर गिरिराज गोर्वधन जी 51 किलो चावल से अन्नकूट तैयार किया गया और 21 किलो हलवे से चरण चिन्ह बनाए। और भक्तों द्वारा 501 प्रकार के भोग अर्पित कर गिरिराज गोवर्धन की भव्य पूजा अर्चना की गई। एवं गिरिराज जी की कथा का विशेष वर्णन किया गया।
परिक्रमा, दीपदान और महाप्रसाद..
इस महोत्सव के दौरान गिरिराज जी की महाआरती ओर हरे कृष्ण महामंत्र के साथ भव्य हरिनाम कीर्तन किया गया। परिक्रमा का धार्मिक महत्व बताते कहा गया इसमें भाग लेने 100 अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल प्राप्त होता है। कार्यक्रम लगभग 500 से अधिक भक्त शामिल हुए। समस्त भक्तों के द्वारा श्री श्री यशोदा दामोदर, जगन्नाथ जी, श्री श्री गौर निताई जी और श्री गिरिराज गोवर्धन जी की दीपदान किया गया।
भक्तों की सहभागिता..
इस महोत्सव में दुर्ग भिलाई एवं रायपुर से भक्त शामिल हुए। उपस्थित भक्तों में कीर्तनानंद प्रभु, संकीर्तन चैत्यन प्रभु, सत्ययुग प्रभु, लवकुश प्रभु, अखिलआत्मानंद प्रभु, राज प्रभु, हर्ष प्रभु, रोहिनीतन्ये प्रभु, नेहरू प्रभु, एवं अन्य भक्तों के सहयोग से कार्यक्रम को संपन्न कराया गया।
अन्नकूट महाप्रसाद का वितरण..
इस पवित्र आयोजन के अंत में सभी भक्तों को अन्नकूट महाप्रसाद का वितरण किया गयाए जिसमें भक्तों ने भगवान गिरिराज गोवर्धन के चरणों में अर्पित किए गए विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। महोत्सव में आए भक्तों ने अपने जीवन में इस पावन अवसर को अनुभव करने का आनंद प्राप्त किया और गिरिराज जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.