छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को रायपुर आएंगी

image_380x226_671a660253378.jpg

RO. NO 13129/104

-दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 25 एवं 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 

जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.10 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु वहां से एम्स रायपुर जाएंगी तथा पूर्वान्ह 11.45 बजे से 12.45 बजे तक एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आएंगी। 

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु राजभवन से अपरान्ह 3.20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी और वहां एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी तथा संध्या 5.15 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि का वितरण करेंगी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी। इसके पश्चात वे संध्या 6.30 बजे राजभवन आएंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिए संध्या 7 बजे से 7.30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु रात्रि भोज एवं विश्राम राजभवन में करेंगी।       

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन एवं आरती करने के पश्चात रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पूर्वान्ह 11.05 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से 12.55 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और मुख्यमंत्री निवास कार्यालय सेक्टर-24 नवा रायपुर जाएंगी और वहां आयोजित सम्मान भोज में शामिल होंगी। वे अपरान्ह 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी तथा वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे वहां से संध्या 5 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.