दुर्ग । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने उप निरीक्षक (अ) को स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) के पद पर किया पदोन्नत। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, राम गोपाल गर्ग के द्वारा सामान्य शाखा संवर्ग, पुलिस मुख्यालय के उप निरीक्षक (अ) से निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई। इस सूची के आधार पर जितेन्द्र कुमार सुखदेवे, कार्यालय पु.म.नि. दुर्ग रेंज, को स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) के पद पर पदस्थ किया गया। मंगलवार को, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने जितेन्द्र कुमार सुखदेवे को पदोन्नति प्रदान की और उनके उत्तरदायित्व में बढ़ोतरी की। उन्होंने कहा कि जितेन्द्र कुमार अपनी दक्षता, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने नए उत्तरदायित्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर कार्यालय पु म नि दुर्ग रेंज से डीएसपी पनिक राम कुजूर, डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, स्टेनो श्रीनिवास राव, लिपिक उप निरीक्षक (अ) सफ़ीख खान, पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.