धमतरी। केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलोनी में रेत से भरी हाईवा ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को कुचल दिया। दोनों छात्रों की मौत हो गई। ड्राइवर हाईवा छोड़कर फरार हो गया। केरेगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेंद्र यादव 12 वर्ष पिता चोवा राम यादव और नीरज ध्रुव 12 वर्ष पिता आस कुमार रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। तभी रेत से भरी हाईवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। योगेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज ध्रुव की अस्पताल ले जाते समय रास्ते पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और चक्का जाम कर दिया। इधर जानकारी मिलते ही केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।लोगों का कहना है कि रेत से भरी हाईवा का कहर लगातार बना हुआ है। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर निकलते हैं। बारिश खत्म होने के बाद अब हाईवा और बढ़ गया है।
सलोनी सरपंच नरेश दीवान ने बताया कि दोनर क्षेत्र के खदान से रेत निकल रही है और बेलगाम हाईवा इधर से गुजरती है।रविवार सुबह एक हाईवा से दो बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीण आक्रोशित हैं।हम बड़ी कार्यवाही चाहते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.