ब्रेकिंग

सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा का संबल बनी ‘नमस्ते किट’, महापौर व आयुक्त ने किया निःशुल्क वितरण

786080720260753041001536626.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा सफाई कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और कार्यस्थल पर उनकी सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नमस्ते’ योजना के तहत ‘नमस्ते किट’ का वितरण प्रारंभ किया गया। महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने महापौर कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मियों को निःशुल्क सुरक्षा किट प्रदान कर अभियान की शुरुआत की।
नगर निगम ने बताया कि योजना के अंतर्गत निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में कार्यरत सफाई कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से नमस्ते किट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक किट में हेलमेट, दस्ताने, मास्क, एप्रन, बरसाती सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री शामिल है, जिससे सफाई कर्मी सुरक्षित वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे केवल सफाई का कार्य ही नहीं करते, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम सफाई कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा स्वच्छता को जनभागीदारी का आंदोलन बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन प्रत्येक सफाई कर्मी की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि नमस्ते किट कार्य के दौरान सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगी और सफाई कर्मियों को बेहतर एवं सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होगी।
स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने कहा कि सफाई कर्मियों की मेहनत और समर्पण से ही शहर स्वच्छ एवं सुंदर बना रहता है। निगम उनके हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराता रहेगा।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, लीना देवांगन, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, लीलाधर पाल, शशि साहू, पार्षद सुरूचि उमरे, सरिता चन्द्राकर, रंजीता पाटिल, लोकेश्वरी ठाकुर, अश्वनी निषाद, नरेश तेजवानी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी शेखर दुबे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.