-मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश की चेतावनी की जारी
-प्रदेश के रायपुर तथा सरगुजा संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक,
-जगदलपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य तथा शेष सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य रहे।
-प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.1 तापमान 36.1 सी एआरजी डोंगरगढ़ में तथा सबसे कम
- न्यूनतम 19.7 डीग्री सेल्सीयस, एडब्लयूएस नारायणपुर में दर्ज किया गया...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ठंड से पहले एक बार फिर से बारिश होने वाली है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो से तीन दिन के भीतर मौसम बदल सकता है। कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बरसात हो सकती है।मौसम वैज्ञानिकों ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है उनमें, सरगुजा, कोरबा, गौरेला, कबीरधाम, कोंडागांव, बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, सूकमा, मुंगेली, बिलासपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों मेें गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश हो सकती है।रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, 11 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी उत्तर छत्तीसगढ़ से प्रारंभ हो गई है। मानसून वापसी की रेखा दरभंगा, हजारीबाग, पेंर्ड रोड, नरसिंहपुर, खरगांव, नंदुरबार, नवसारी, से होकर गुजर रही है। आज प्रदेश के कई जिलों में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 35 डीग्री सेल्सीयस औश्र 25 डीग्री सेन्सीयस रहने की संभावना है।छत्तीसगढ़ में बारिश के आंकड़े राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1174.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 12 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2444.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 609.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.