होम / मध्यप्रदेश / हरियाणा में भाजपा की जीत, राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जलेबी बनाकर मनाया जश्न
मध्यप्रदेश
जयपुर। भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। रुझानों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है। इस अवसर पर राजस्थान के जयपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जश्न मनाया। सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा की जीत की खुशी के मौके पर जलेबी बनाकर लोगों का आभार व्यक्त किया। सीएम ने हरियाणा की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और सीएम नायब सिंह सैनी के प्रति हरियाणा की जनता के अडिग समर्थन के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। पार्टी अपने वादों पर खरी उतरेगी।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बात पर मुहर लगाया है। हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की उस बात पर मुहर लगाई है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। कांग्रेस झूठ का सहारा लेती है। आने वाले समय में जहां भी चुनाव होंगे, भाजपा बहुत बड़े बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा दौरे के दौरान मैंने यह भविष्यवाणी की थी कि हम जीत का हैट्रिक बनाएंगे। जबकि कांग्रेस झूठी अफवाह फैलाने में लगी है, लोगों ने भाजपा के पक्ष में निर्णायक प्रतिक्रिया दी है। भाजपा केवल एक और विजय के लिए तैयार नहीं है, बल्कि हम राष्ट्रीय स्तर पर चौथी बार सत्ता में आने का भी आत्मविश्वास रखते हैं।
बता दें कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। हरियाणा में जहां भाजपा को बहुमत मिलता नजर आ रहा है, तो वहीं, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस बहुमत की ओर अग्रसर है। हालांकि, सटीक नतीजे के लिए हमें फिलहाल इंतजार करना होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.