दुर्ग

नगर के विकास में यह भूमिपूजन 8 माह की सरकार का एक झलक है - मुख्यमंत्री श्री साय

image_380x226_66f69bd4f2e75.jpg

-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग नगर वासियों को दी 23 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगातें
- नगरों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं है - उपमुख्यमंत्री श्री साव
- इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, साईंस कॉलेज के पीछे केनाल रोड निर्माण, चण्डी मंदिर सड़क मार्ग चौड़ीकरण, नगर के चौक-चौराहों पर महिला शौचालय निर्माण और दुर्ग एवं भिलाई नगर में एक-एक ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा
दुर्ग।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग नगर के वार्ड नंबर 03 मठपारा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने यहां पर नगर निगम अंतर्गत 22 करोड़ 97 लाख 7 हजार रूपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें 1 करोड़ 98 लाख 39 हजार रूपए लागत के उरला में खेल मैदान का विकास कार्य, 88 लाख 47 हजार रूपए लागत केेे सड़क सुरक्षा हेतु राजेन्द्र पार्क चौक में विकास कार्य, 1 करोड़ 66 लाख 02 हजार रूपए लागत के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कार्य, 1 करोड़ 35 लाख 41 हजार रूपए लागत के विभिन्न वार्डों में 8 स्थानों पर डामरीकरण व 1 स्थान पर पेवर ब्लॉक, 1 करोड़ 99 लाख 43 हजार रूपए लागत के गया नगर 33 के.वी. पावर स्टेशन के पास डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य, 49 लाख 98 हजार रूपए लागत के वार्ड क्रमांक 15 सतनाम भवन आयुर्वेदिक अस्पताल के पीछे सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य, 8 करोड़ 33 लाख रूपए लागत के शहर के विभिन्न वार्डों में कुल 59 कार्य (सड़क, नाली पुलिया निर्माण), 2 करोड़ 72 लाख 37 हजार रूपए लागत के वार्ड क्रमांक 32 शिक्षक नगर में वाटर सप्लाई पार्ट ए एवं बी, 25 लाख रूपए लागत के राजेन्द्र पार्क चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना, 50 लाख रूपए लागत के गोंडवाना भवन के प्रथम तल में अतिरिक्त हॉल निर्माण कार्य, 2 करोड़ 14 लाख रूपए लागत के विधायक निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य तथा 65 लाख रूपए लागत के प्रभारी मंत्री निधि अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव ने की। सांसद विजय बघेल, विधायक गजेन्द्र यादव एवं विधायक  रिकेश सेन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीते आठ माह पर नजर डाले तो राज्य सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कम समय में बहुत सारे काम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करके राज्य सरकार को आज ऊंची सीट पर बैठाया है। उन्होंने कहा कि जरूरमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 18 लाख घरों का निर्माण किया जाएगा। महिला सशक्ति को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 हजार रूपए की दर से वार्षिक 12 हजार रूपए आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन खरीदी की गई। छत्तीसगढ़ के लोगों को रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम यात्रा करायी जा रही है। जिसका लाभ छत्तीसगढ़वासी उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वे यहां पर उपलब्धियां गिनाने नहीं आये है, यहां की जनता ने सरकार बनाने में जो आशीर्वाद दिये हैं, उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर रहा हूं। नगर के विकास में यह भूमिपूजन 8 माह की सरकार का एक झलक है। उन्हांेने सांसद एवं स्थानीय विधायक की मांग पर इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, साईंस कॉलेज के पीछे केनाल रोड निर्माण, चण्डी मंदिर सड़क मार्ग चौड़ीकरण, नगर के चौक-चौराहों पर महिला शौचालय निर्माण और दुर्ग एवं भिलाई नगर में एक-एक ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आज का यह अवसर बहुत इन्तजार के बाद आया है। प्रदेश में नगरों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी। 43 करोड़ 67 लाख के 167 कार्य पहले ही स्वीकृत हो गये हैं। उन्होंने कहा कि आज दुर्ग वासियों को बहुत बड़ी सौगात मिली है। इसके लिए उन्होंने दुर्ग वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से सभी काम साय-साय हो रहा है। सरकार के नेतृत्व में नगरीय विकास कार्यों के लिए राशि जारी किए जा रहे हैं। सबका साथ सबका विकास वाक्यांश के साथ बिना भेदभाव से योजना बनाकर कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। हमारा प्रदेश स्वच्छ व सुंदर बने इस ओर लगातार कार्य किया जा रहा है। 
सांसद विजय बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि दुर्ग शहर के लिए यह सौभाग्य की बात है कि आज मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 23 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का क्षण है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार विकास काम के प्रतिफल के रूप में छत्तीसगढ़ में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उनकी सराहना करते हुए हम गदगद हो जाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने दुर्ग एवं भिलाई नगर में ऑडिटोरियम निर्माण एवं महिलाओ के लिए पिंक सुलभ शौचालय की मांग की। स्थानीय विधायक गजेन्द्र यादव ने अपने स्वागत उद्बोधन में नगर के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग और र्साइंस कालेज के पीछे केनाल रोड निर्माण की ओर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किये। उन्होंने आज विकास कार्यों के भूमिपूजन के लिए नगरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 


इस अवसर पर पूर्व विधायक  लाभचंद बाफना, नगर पालिक निगम दुर्ग के महापौर  धीरज बाकलीवाल, सभापति  राजेश यादव, पार्षद  दीपक साहू, श्रीमती सत्यवती वर्मा, सुश्री जमुना साहू, अजय वर्मा,  नरेन्द्र बंजारे, श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, श्रीमती उषा ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी  जितेन्द्र शुक्ला, दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.