होम / दुर्ग-भिलाई / 100 रूपये में एम्बुलेंस सेवा का विधायक रिकेश सेन ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
दुर्ग-भिलाई
जल्द 3 से 4 एम्बुलेंस से बढ़ाई जाएगी सेवाएं
भिलाईनगर । वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बहुद्देशीय एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने हरी झंडी दिखाकर किया है।
आपको बता दें कि भिलाई दुर्ग वासियों के लिए यह एम्बुलेंस मात्र 100 रूपये में मरीज को अस्पताल और घर लाने ले जाने की सेवा प्रदान करेगी। श्री सेन ने बताया कि फिलहाल आज एक एम्बुलेंस वैशाली नगर निवासियों को समर्पित की जा रही है और जल्द ही तीन से चार एम्बुलेंस क्षेत्र में इसी तरह रियायती दर पर अपनी सेवाएं देगी। उन्होंने बताया कि शव को अस्पताल से घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस नि:शुल्क सेवा देगी।
गौरतलब हो कि मरीजों की जरूरत को देखते हुए समाजसेवी संस्था जीवरानी देवी वेलफेयर सोसायटी की देख-रेख में यह एम्बुलेंस सेवा संचालित होगी। मौके पर उपस्थित डाक्टर अरूण मिश्रा ने बताया कि मृत शरीर को ले जाने हेतु एम्बुलेंस नि:शुल्क सेवा देगी। जरूरतमंद क्यू आर कोड व बैंक के माध्यम से 100 रूपये का शुल्क आनलाईन दें सकेंगे। एम्बुलेंस के लिए संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किया गया है जो कि 6262888851 और 6262888852 है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.