- आयुक्त ने अफसरों से कहा, तय समय पर OBC सर्वे करना चुनौती है, सिर्फ दो दिन का समय शेष है
दुर्ग। नगर पालिक निगम द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के सर्वे का कार्य चल रहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि ओबीसी वर्ग के लोग अपने घरों में उपस्थित रहे व सर्वे में भाग लें।अगर घरों में नहीं है, तो वे फोन पर बीएलओ को अपनी जानकारी दे सकते है ताकि सर्वे शत-प्रतिशत व सही हो सके। उन्होंने कहा कि 25 तारीख तक शहरी क्षेत्र में OBC सर्वे हो जानी चाहिए। उन्होंने समस्त अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ,सुपर वाइजारो व कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक ली।आयुक्त श्री चन्द्राकर ने अफसरों से कहा कि तय समय पर सर्वे करना चुनौती है। उन्होंने कहा हमारे पास सिर्फ दो दिनों का शेष समय है।
सर्वे में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखना है और कोई भी व्यक्ति सर्वे से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए हर घर जाकर प्रारंभिक तौर पर यह पता करना है कि वहां ओबीसी परिवार हैं या नहीं। कई घर ऐसे हैं, जहां किरायेदार रहते हैं। मकान मालिक भले ही ओबीसी वर्ग के ना हों, लेकिन हो सकता है किरायेदार ओबीसी वर्ग के हों। इसलिए घरों में जाकर इसकी प्रारंभिक जानकारी ली जाए। फार्म देकर उन्हें सभी सदस्यों की जानकारी मांगी जाए। इसके लिए संबंधित वार्ड पार्षदों की भी मदद ली जाए।जानकारी के मुताबिक अधिकांश वार्डो में OBC सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।नगर निगम कर्मचारियो व आंगनबाडी कार्यकर्ताओ द्वारा गोस्वारा बना कर रिपार्ट प्रस्तुत करने की तैयारी कर नोडल अधिकारी को जानकारी दे रहे है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.