दुर्ग। कवर्धा कांड को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान के तहत दुर्ग-भिलाई में बंद बेअसर रहा। हालांकि बंद के आव्हान पर कांगे्रसी शहर में सक्रिय रहे और दुकानें बंद रखने का दुकानदारों से अपील करते नजर आए। दुर्ग में पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा नगर भ्रमण कर,छत्तीसगढ बंद का समर्थन करने व्यापारियों से अपील की गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा बाइक रैली निकालकर व्यापारी संगठनों से दुकानें बंद रखने का आग्रह भी किया गया। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि दुर्ग शहर में बंद का असर दिखाई दिया है। इस बंद में इमरजेंसी सेवाओं को अलग रखा गया है। कवर्धा कांड के घटनाक्रम के बाद राज्य सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। शुक्रवार देर रात को कबीरधाम कलेक्टर व एसपी को सरकार ने हटा दिया है। छत्तीसगढ़ बंद पर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि सरकार खुलेआम हो रही हत्याओं को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। अगर प्रशासन सतर्क रहता, तो यह घटना ही नहीं होती। एसपी-कलेक्टर की बैठक 5-6 दिन पहले हुई थी, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला। श्री वोरा ने कहा कि प्रदेश में डर और भय का माहौल है, और महिलाएं तथा बच्चे भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं हैं। दुकानें बंद करवाने पूर्व महापौर आरएन वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद , अजय मिश्रा , राजकुमार पाली, महिप सिंह भुवाल, परमजीत भुई, केके सिंह,संदीप वोरा, आयुष शर्मा, अनूप वर्मा, संजू धनकर , चिराग शर्मा , कल्याण सिंह ठाकुर, प्रकाश गीते, देव सिन्हा, रत्ना नामदेव, बृजलाल पटेल, लिखन साहू, अशोक मेहरा, सदाबहार, मोहित वाल्दे, पृथ्वी चंद्राकर, त्रिसरन डोंगरे, ललित ढीमर, राजकुमार वर्मा , कृष्णा देवांगन, संतोष सोनी , दुष्यंत देवांगन , बृजमोहन तिवारी के अलावा अन्य कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.