देश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, आज शाम लेंगी शपथ

image_380x226_66ee9ffdb0e38.jpg

नईदिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी को नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है।इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने 5 मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। आतिशी सहित सभी मंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज राजनिवास पर बुलाया गया है।सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह शाम साढ़े 4 बजे हो सकता है।
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी शाम को राजनिवास पर आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ले सकती हैं।राजनिवास सूत्रों के मुताबिक, आतिशी के साथ 5 मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत भी शपथ ग्रहण करेंगे।नई कैबिनेट में सुल्तानपुर माजरा विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। अनुसूचित जाति के नेता को आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। अहलावत वर्तमान में राजस्थान इकाई के सह-प्रभारी हैं।
बता दें कि केजरीवाल द्वारा मंगलवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने इस्तीफा और सरकार गठन की फाइलें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनकी मंजूरी के लिए भेजी थीं।इस पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए 21 सितंबर की तारीख प्रस्तावित की गई थी।इससे पहले आप के विधायक दल की बैठक में केजरीवाल के बाद सर्वसम्मति से आतिशी को विधायक दल का नेता चुना था।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.