रायपुर। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो चुका है इसी के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बुधवार को भाजपा के द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के द्वारा किया गया। वही इस कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी निर्मल सिंहा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनवानी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने संतोष सोनवानी को फूल माला पहनाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता दिलाई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा की 2014 में हमने 11 करोड़ सदस्य बनाए थे और हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। इसी प्रकार 2024 में पार्टी ने 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रहा है जिसको हम सबको मिलकर पूरा करना है । बात करे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की तो यहां 1 लाख 51 हजार सदस्य बनाए का लक्ष्य है और निश्चिंत ही हमे सफलता हाथ लगेगा ।
विधानसभा चुनाव में 32 प्रत्याशियों की सूची जारी कर आए थे चर्चा में...
प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनवानी के द्वारा अलग-अलग विधानसभा में 32 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी जिसके बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के प्रत्याशियों की सूची का अफवाह फैला था जिस पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के सुप्रीमो अमित जोगी को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्टीकरण देना पड़ गया था। यह बताना लाजिमी होगा कि अमित जोगी की पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी दोनों अलग-अलग पार्टी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.