दुर्ग

महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आयोजित तीज मिलन उत्सव में हजारों की संख्या में उमड़ी महिलाएं..

image_380x226_66d85b02cd016.jpg

- तीज मिलन उत्सव में बिखरी खुुशियां, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
दुर्ग । नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल और कांग्रेसजनों द्वारा बुधवार को मालवीय नगर चौक स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित तीज मिलन उत्सव में जमकर खुशियां बिखरी। इस अवसर पर पूरे 60 वार्डों से जुटी महिलाएं तीज उत्सव के उत्साह में सराबोर रही। फलस्वरुप उन्होने छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत में नाच-गाकर अपना उत्साह प्रगट किया। तीज मिलन उत्सव में छत्तीसगढ़ संस्कृति की विशेष झलक आकर्षण का केन्द्र रही। जिसका अवलोकन कर महिलाएं रोमांचित हो उठी। छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेल खुर्सी दौड़, रस्सा खींच, गोली चम्मच प्रतियोगिताओं में उन्होने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया, वहीं क्वीज क्वीन, पारंपरिक परिधान व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा साबित की।

इसके अलावा रजौली में झूला झुलकर उत्साहित रही। इस दौरान उन्होने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी जमकर लुत्फ उठाया। तीज मिलन उत्सव में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की जमकर धूम मची। छत्तीसगढ़ी लोक गायक रजनी रजक, जागेश्वरी मेश्राम व शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। तीज मिलन उत्सव से उत्साहित महिलाएं अपने आप को रोक नहीं पाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम में वे भीं नाचते गाते रहे।  तीज मिलन उत्सव में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल  हुए। इस दौरान उन्होने महिलाओं को तीज उत्सव की बधाई देकर उनका जमकर उत्साहवर्धन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्सव में अपने चिरपरिचित अंदाज में गेंड़ी, भंवरा चलाकर व झूला झूलकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रक्षक के रुप में फिर ़अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उत्सव में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे,अरुण वोरा,प्रतिमा चंद्राकर, महापौर नीरज पाल,रिसाली महापौर शशि सिन्हा, सभापति राजेश यादव,दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल,भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू,पूर्व महापौर आरएन वर्मा, कांग्रेस नेता लक्ष्मण चंद्राकर, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस छग प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर व अन्य कांग्रेस नेताओं ने अतिथि के रुप में शामिल होकर महिलाओं को तीज उत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर तीज मिलन उत्सव के आयोजक और दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि तीज उत्सव हमारी छत्तीसगढ़  संस्कृति की पहचान है। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुनर्जीवित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसकी वजह से यह उत्सव हम आज उत्साह के साथ मना रहे है। श्री बाकलीवाल ने तीज उत्सव में पहुंची मातृशक्तियों को प्रणाम करते हुए उनके हौसले की सराहना की। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व विधायक अरुण वोरा के अलावा अन्य अतिथियों ने भी संबोधित कर महिला शक्ति को तीज उत्सव की बधाई दी।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता कमल नारायण रुंगटा,निगम एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, अब्दुल गनी, हमीद खोखर, भोला महोबिया, संजय कोहले,जमुना साहू, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, श्वेता धीरज बाकलीवाल, फत्तेसिंह भाटिया, प्रीति गीते, रत्ना नारमदेव, ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, पार्षद मनीष बघेल, समाजसेवी पायल जैन, अजय शर्मा, जिला ग्रामीण युकां अध्यक्ष जयंत देशमुख, शहर युकां अध्यक्ष आयुष शर्मा, प्रदेश एनएसयूआई उपाध्यक्ष सोनू साहू,राहुल शर्मा, समाजसेवी  दिलीप ठाकुर, कौशल किशोर सिंह,पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, दीप सारस्वत,संदीप वोरा, सुमीत वोरा,राजकुमार वर्मा,अनीश रजा, पूर्व महापौर नीता लोधी, अनिता शर्मा, सरयूपारीण महिला ब्राम्हण समाज अध्यक्ष संगीता शर्मा व विभिन्न समाज व संगठनों के कार्यकर्ताओं के अलावा कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.