दुर्ग

तीज मिलन उत्सव में दिखेगी राज्य की संस्कृति की झलक

image_380x226_66d7140a56a40.jpg

-पारंपरिक खेलकूद के साथ महिलाए करेगी शिव पार्वती की पूजा
-महापौर व अन्य कांग्रेस साथियों के साथ  लिया तैयारियों का जायजा
दुर्ग। कल 4 सितंबर बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे मालवीय नगर स्थित खालसा स्कूल में आयोजित अब तक के सबसे बड़े तीज मिलन उत्सव में छत्तीसगढ़, संस्कृति की सारी झलक देखने को मिलेगी। मंच सजावट के साथ पारंपरिक खेलकूद के इंतजाम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस आयोजन में दुर्ग शहर विधान सभा के साठ वार्डो से दस हजार महिलाएं शामिल होंगी।
निगम महापौर धीरज बाकलीवाल सभापति राजेश महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू कांग्रेस पार्षदो व नेताओं ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि तीज मिलन उत्सव में शिवलिंग के साथ माता पार्वती की भी प्रतिमा रहेगी। हरितालिका तीज पर्व पर शिवपार्वती की पूजा की परंपरा है। तीज मिलन उत्सव में पूजा करने से देवी स्वरूप महिलाओं व बहनों में पर्व को लेकर एक नये उत्साह का संचार होगा। श्री बाकलीवाल ने बताया कि इस आयोजन में सभी वर्ग व समाज की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है

श्री बाकलीवाल ने बताया कि आयोजन स्थल पर महिलाओं व बहनों के भोजन की भी व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त स्व सहायता समूह भी छत्तीसगढ़ी व्यनजनो का स्टाल लगाएगा। जिसका आनंद स्वेच्छा से महिलाएं ले सकेंगी। आयोजन में पारंपरिक खेलकूद तीज क्वीन परिधान प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कुर्सी दौड़, रस्सा खीच, गोली चम्मच के प्रतियोगी पुरस्कृत किए जाएगें।
-11.30 बजे अतिथियों के साथ पहुंचेगे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल
निगम महापौर धीरज बाकलीवाल सभापति राजेश यादव महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू समस्त कांग्रेस पार्षद छाया पार्षद व शहर कांग्रेस  महिला कांग्रेस के संगठन के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे।अध्यक्षता राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप से पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे,ताम्रध्वज साहू श्रीमती अनिला भेडिय़ा व छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉरपोरेशन के पूर्व चेयर मेन अरुण वोरा मौजूद रहेगें। समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल मिलाई-3 चरोदा  निगम महापौर निर्मल कोसरे भिलाई महापौर नीरज पाल रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा पूर्व महापौर आर एन वर्मा प्रदेश कांग्रेस के महा मंत्री राजेन्द्र साहू अखिलभारतीय प्रोफेसनल कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक क्षितिज चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर व मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ  अहमद शामिल होंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल व सभापति राजेश यादव ने इस गौरवशाली आयोजन में अधिक से अधिक महिलाओं व बहनों से शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम स्थल में फत्ते सिंह भाटिया, अनूप वर्मा, गौरव उमरे ,तनिष्क पाटनी, सुशील भारद्वाज ,निकिता मिलिंद, शिवकांत तिवारी अनीस रजा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.