दुर्ग

सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों को नगर निगम ने एक सादे समारोह में दी विदाई...

image_380x226_66d5cf14087d1.jpg

- सेवानिवृत्त होने पर अधिकारी,कर्मचारियो ने अपने अनुभव  साझा किया

महापौर,आयुक्त एवं सभापति ने सेवानिवृत्त अधिकारी,कर्मचारियो के उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना की

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के सेवानिवृत्त हुए 3 अधिकारी कर्मचारियों को सोमवार को निगम कार्यालय स्थित मोतीलाल वोरा सभागार में विदाई दी गई। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं सभापति राजेश यादव ने सेवानिवृत्त हुए इन अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान करते हुए उन्हें निगम कार्यालय से विदाई दी।नगर पालिक निगम सहायक अभियंता आरके पालिया,सहायक राजस्व निरीक्षक गौकरण लाल स्वर्णकार एवं सफाई कर्मी सुशीला नगर निगम में अपनी दीर्घकालीन सेवा के पश्चात निगम की सेवा से निवृत्त हुए, इन सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारियों को निगम कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में विदाई दी गई। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं सभापति राजेश यादव ने अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया, शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दी। महापौर ने इस मौके पर कहा कि आप सबने अपनी दीर्घ सेवा के दौरान इस संस्था को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान किया है, आपके सहयोग के लिए निगम सदैव तत्पर रहेगा तथा जहॉं कहीं पर भी आपके अनुभवों की आवश्यकता निगम को होगी, उसका उपयोग भी किया जाएगा।

आयुक्त कहा कि आप सेवानिवृत्त हुए समस्त अधिकारी कर्मचारी परिवार के लिए, समाज के लिए अपना समय देंगे, मैं इसकी कामना करता हूॅं। सभापति राजेश यादव  ने इस मौके पर कहा कि एक अधिकारी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति उसके जीवन की दूसरी पारी की शुरूआत है, अब आप निगम की सेवा से निवृत्त होकर अपना समय घर, परिवार एवं समाज को देंगे, मैं आपके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करता हूॅ। विदाई कार्यक्रम का संचालन उद्यान प्रभारी अनिल सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन स्वास्थ्य धर्मेंद्र मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, जितेंद्र समैया, गिरीश दीवान,संजय ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,सुरेश केवलानी, विनोद मांझी,राजेन्द्र ढाबाले,पंकज साहू, विकास दमाहे,मोहित मरकाम,आरके बोरकर, दुर्गेश गुप्ता,शुभम गोइर, ईश्वर वर्मा,संजय मिश्रा, शशिकांत यादव,राजु चन्द्राकर,शॉएब अहमद सहित आदि मौजूद रहें।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.