छत्तीसगढ़

नहीं थम रहा केल्हारी सरकारी अस्पताल में कुप्रबंधन और लापरवाही का सिलसिला

image_380x226_66d46f91e4700.jpg

-लाखों के जनरेटर में लग रहा जंग
एमसीबी/केल्हारी। आमजन को सस्ती और उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध करवाना हर अस्पताल की जिम्मेदारी है, परंतु केल्हारी अस्पताल इसमें विफल रहा हैं। इसलिए सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान होने वाली लापरवाहियों के कारण लोग वहां इलाज करवाने के लिए जाने से संकोच करते हैं। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा के दौरान बरती गई लापरवाहियों के कारण कई बार मरीजों की जान भी चली जाती है। एमसीबी जिले के केल्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल है। हमेशा की तरह इस बार भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही दिखाई दे रही है‌। बिजली की समस्यायों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में जनरेटर उपलब्ध है परंतु सूत्रों के अनुसार अस्पताल प्रभारी डॉ महेश सिंह की गलती से लगभग एक साल से जंग लग रहा है। कुछ दिनों पहले कई समाचार पत्रों ने अस्पताल की कुप्रबंधन की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमे अस्पताल में गंदगी और वार्ड में भर्ती मरीजों को बेड सीट न देने के बारे में जानकारी दी गई थी।

-“अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से जनता परेशान”
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में लगभग एक साल से जनरेटर बंद है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की भारी लापरवाही दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी प्रभारी की उदासीनता रवैए के कारण आज भी जनरेटर बंद पड़ा है। केल्हारी के 55 गांव के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने आते हैं और लापरवाह प्रभारी अपनी जिम्मेदारी से भाग कर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दिलवा पा रहे हैं। ऐसे प्रभारी की ग़लती लगातार देखने को मिल रही है लेकिन जिला प्रशासन कोई कार्यवाही करने से कतराते नजर आ रहे हैं।
-“सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को हो रही है परेशानी
गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के लिए ज्यादातर गरीब लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में आते हैं, लेकिन बिजली गुल होते ही रात के अंधेरे में डिलीवरी नहीं हो पाती है और प्रेगनेंट महिलाओं को रिफेर कर दिया जाता है। कभी-कभी तो इस दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की जान पर बन आती है। लगभग 55 गांव इस समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई है। उपरोक्त बातों से सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि केल्हारी सरकारी अस्पताल किस कदर बदहाली का शिकार हैं। सरकारी अस्पताल की यह दुर्दशा निश्चय ही एक ज्वलंत समस्या है, जो दूर होनी चाहिए, नहीं तो केल्हारी अस्पताल में अप्रिय घटनाएं होती रहेंगी।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
65529062025140005newspaper_compressed_page-0001(1).jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.