नगपुरा/ दुर्ग। बुधवार को तपोभूमि श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ में दुर्ग संभाग कमिश्नर सत्यनारायण राठौर IAS (संभाग आयुक्त दुर्ग) तीर्थपति के दर्शनार्थ पधारे। उनके साथ एस डी एम हरिवंश मिरी, तहसीलदार श्री सलामे, नायब तहसीलदार श्री बिसेन ने तीर्थ परिसर का परिभ्रमण किया।
तीर्थ प्रबंधन की ओर से अधिकारियों का आत्मिय अभिनंदन किया गया। तीर्थपति की प्रतिमा दर्शनार्थ भेंट की गई। कमिश्नर श्री राठौर ने परिसर में संचालित प्राकृतिक एवं योगोपचार संस्थान आरोग्यम का अवलोकन किए। आरोग्यम् के साधकों से परिचर्चा किए।
वे तीर्थ की व्यवस्था एवं आरोग्यम की सेवाओं के लिए प्रसन्नता व्यक्त किए। तीर्थ की ओर से संतोष यादव, जितेन्द्र देशमुख एवं आरोग्यम की ओर से डा दानेश्वर, डा आदित्य, डा दिव्या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.