दुर्ग। दुर्ग शहर में तेजी से विकसित होते महाराजा चौक में ट्रेफिक व्यवस्था बेहाल है। यह क्षेत्र दुर्ग शहर का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। आवाजाही में तीव्र इजाफा हुआ है। पर प्रशासन नागरिक सुविधा बहाल रखने में पूरी तरह फेल है। हर शाम यहां ट्रेफिक जाम होता है। जानमाल खतरे में है। चौराहे की बनावट सुधारा नही जा रहा है। जबकि इस इलाके में शहर के विधायक, महापौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत कई बड़े लोगो का आना जाना है। शहर को बड़ी जनसंख्या का इस क्षेत्र में बसावट है। राजनांदगांव, उतई, बालोद और भिलाई जाने का यह प्रमुख मार्ग है। तब भी कोई ध्यान नहीं दे रहा। यह पूरा इलाका अतिक्रमण की चपेट में है। दुर्ग शहर के महाराजा चौक में ट्रेफिक व्यवस्था की बेहाली और नागरिक सुविधाओं में कमी की समस्या एक गंभीर मुद्दा है। चौक की बनावट में सुधार की जरुरत है ताकि यहाँ की जनसंख्या और वाहन संख्या को ध्यान में रखते हुए एक सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध हो। इस समस्या पर ध्यान देकर समाधान निकालने के लिए सरकारी अधिकारियों को कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इस समस्या को हल करने के लिए सुस्त नहीं होना चाहिए और नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को महत्व देना चाहिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.