दुर्ग

सदस्यता अभियान में सहभागी बनने  विधायक गजेंद्र यादव ने किया आव्हान

image_380x226_66cdd5d51ca0d.jpg

-सदस्यता अभियान को लेकर अहिवारा में कार्यशाला
दुर्ग। सदस्यता अभियान 2024 अंतर्गत अहिवारा मंडल में आयोजित कार्यशाला में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए और कार्यकर्त्ताओ को राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता देने आव्हान किये। 01 सितंबर से देशभर में शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की तकनीकी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए अभियान में अधिक से अधिक भाजपा का सदस्य बनाने कहा।
भारतीय जनता पार्टी 01 सितंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा सदस्यता का शुरुआत करेंगे। अभियान को लक्ष्य के अनुरूप सफल बनाने आज अहिवारा मंडल में कार्यशाला का आयोजन हुआ

जिसमे मुख्य अतिथि दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव रहे। कार्यशाला में उपस्थित अहिवारा के कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार की उपलब्धियों तथा प्रदेश में विष्णुदेव के सुशासन में हो रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी हर घर तक पहुंचने की बात कही, इस दौरान उपस्थित नये कार्यकर्त्ताओ को अहिवारा भाजपा के कार्यकर्त्ताओ ने कैसे त्याग व संघर्ष कर पार्टी को सिंचकर इस मुकाम तक पहुँचाये है बताये। अहिवारा भाजपा विचार भूमि है इसे और अधिक मजबूत बनाना है। सदस्यता अभियान के तहत हर कार्यकर्त्ता को घर घर पहुंचकर जनता को विश्व के सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा बनाने में अपनी भूमिका दे। इस दौरान न. प. अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, दीपक चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, महामंत्री संजय पाण्डेय, श्रीमती चंद्रकला मांडले, अनुज साहू, आनंद ताम्रकार, विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.