दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष और पूर्व पार्षद (एमआई सी सदस्य) ज्ञानेश्वर ताम्रकार ने दुर्ग नगर निगम के महापौर पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि त्योहार का महीना शुरू हो गया है,और दुर्ग नगर निगम में सभी वार्डों में आधे से ज्यादा स्ट्रीट लाइट बंद है। जिसके कारण शहर के नागरिक परेशान हैं और डरे सहमे हैं कि कब क्या दुर्घटना हो जाये।
लोगों का कहना है कि अंधेरा होने से मारपीट,लूट, छेड़छाड़,की घटना में बढ़ोतरी हो रही है। लोग अंधेरे में आवाजाही को मजबूर हैं। जिसके कारण लोगों में निगम प्रशासन के प्रतिआक्रोश बढ़ रहा है। ज्ञानेश्वर ताम्रकार ने नगर निगम दुर्ग के महापौर से मांग किया कि शहर में जल्दी ही बिजली व्यवस्था सुधारें नही तो शहर के सभी वार्डों के नागरिक के द्वारा महापौर के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.