दुर्ग

महेश नगर में भगवान राम और कृष्ण की भक्ति का संयोग

image_380x226_66cc856960c8c.jpg

-मंदिर में चल रहा है सामुहिक नवधा रामायण पाठ, भक्तों में जन्माष्टमी का भी अपार उत्साह
दुर्ग। महेश नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय नवधा पारायण रामायण का पाठ करने श्रद्धालू बड़ी संख्या में उमड़ रहे है। पाठ के 6वें दिन सोमवार को लगभग 3 हजार से अधिक भक्तों ने जोधपुर से पधारे पं. गोपाल आसोपा और पं. सुशील आसोपा के सानिध्य में सामूहिक रूप से रामायण पाठ कर राम की भक्ति में सराबोर रहे। सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व होने से यहां कृष्ण की महिमा की भी व्याख्या की गई। कई श्रद्धालू अपने छोटे बच्चों को कृष्ण की वेशभूषा में सजाकर रामायण पाठ में लेकर पहुंचे थे। कृष्ण के रुप में यह छोटे बच्चे रामायण पाठ के दौरान आकर्षण का केन्द्र बने रहे। वहीं दूसरी ओर विष्णु महायज्ञ में लोक कल्याण के लिए मंत्रोच्चार के साथ यजमान आहुति दी गई।

विष्णु महायज्ञ के परिक्रमा का भी श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरु रहा। यहां रात 8.30 बजे से वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक जतिन अग्रवाल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। रात 12 बजे भगवान कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पंजरी का प्रसाद बांटा जाएगा। राधाकृष्ण मंदिर उत्सव समिति के शरद राठी, चतुर्भुज राठी, गोविंद शर्मा, रामफल शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा,सुखदेव राठी, राजेंद्र फोफालिया, ललित सक्सेरिया, श्याम टावरी, नरसिंह भूतड़ा, मुरारी भूतड़ा, संजय रुंगटा, मुरली राठी, मनोहर राठी, नरेंद्र रुंगटा, पुरुषोत्तम गांधी, अनुपम शर्मा, अश्वनी चंद्राकर,अजय शर्मा, सुनील जैन, सुनील (बाबू) जैन, मनोज वाघेला, नरेंद्र राठी, चंद्रप्रकाश राठी, बंशी राठी,ंमनोज राठी,दीपक चोपड़ा के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.