दुर्ग

भाजपा के प्राथमिक सदस्यता अभियान के लिए मंडल स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन दुर्ग जिले में रविवार से शुरू

image_380x226_66c9cd84a180f.jpg

RO. NO 13129/104

विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और जिले के प्रमुख नेता मंडलों की कार्यशाला में देंगे प्रशिक्षण
दुर्ग। आगामी 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ होने जा रहा है, इससे पहले अलग-अलग स्तरों पर कार्यशालाओं का आयोजन करके ऑनलाइन सदस्यता के संबंध में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के सभी 13 मंडलों में कार्यशालाओं का आयोजन होगा। 
सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशानुसार सभी 13 मंडलों में कार्यशाला के लिए अलग-अलग वक्ता तय किए गए हैं। 25 अगस्त रविवार को प्रातः 11 बजे दक्षिण पाटन मंडल अंतर्गत जामगांव आर में विधायक ललित चंद्राकर और सिकोला पटरीपार मंडल में राजेन्द्र कुमार, दोपहर 12 बजे बोरी लिटिया मंडल में कांतिलाल बोथरा और चंडी शीतला मंडल में सुरेंद्र कौशिक, दोपहर 1 बजे गंजपारा सदर मंडल में डॉ. मानसी गुलाटी और जेवरा सिरसा अंतर्गत ग्राम सिरसा खुर्द में दिलीप साहू, दोपहर 2:00 बजे मध्य पाटन मंडल में पूर्व मंत्री रमशिला साहू कार्यशाला में वक्ता के रूप में प्रशिक्षण देने के साथ-साथ सदस्यता अभियान की रणनीतियों के विषय में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 
26 अगस्त सोमवार को धमधा में रोहित साहू,  27 अगस्त मंगलवार को दोपहर 12 बजे अहिवारा में विधायक गजेंद्र यादव और उतई मंडल के ग्राम मचांदुर में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दोपहर 1 बजे उत्तर पाटन के अमलेश्वर में रविशंकर सिंह एवं शाम 4:00 बजे कसारीडीह मंडल में नटवर ताम्रकार कार्यशाला में प्रशिक्षण देंगे तथा 28 अगस्त बुधवार को अंजोरा में दोपहर 2:00 बजे पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना कार्यशाला में रहेंगे। 
सदस्यता अभियान जिला टोली के संयोजक राजेंद्र कुमार, सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू और डॉ. मानसी गुलाटी ने बताया कि दुर्ग जिले में 28 अगस्त तक सभी मंडलों की कार्यशालाएं सम्पन्न हो जाएगी। सदस्यता अभियान को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए राष्ट्रीय और केंद्रीय नेतृत्व ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसी कार्ययोजना के आधार पर जमीनी स्तर पर रणनीति तय करते हुए सदस्यता अभियान दुर्ग जिले में चलाया जाएगा।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.