दुर्ग-भिलाई

डाॅमिनोज फेक रहा था सड़क पर कचरा, 20 हजार जुर्माना

image_380x226_66c88dd475b18.jpg

RO. NO 13129/104

- चेतावनी का असर नहीं होने पर कार्रवाई 
रिसाली। फाॅस्टफूड तैयार कर मिनटों में घर पहुंच सेवा देने वाले डाॅमिनोज पिज्जा पर नगर पालिक निगम रिसाली ने 20 हजार का जुर्माना लगाया है। वह चोरी छिपे कृष्णा टाॅकिज स्थित मंच के निकट शाॅप का कचरा डंप कर रहा था। निगम के कर्मी प्रिंट कैरी बैग और अन्य कचरा को चिन्हित करने के बाद कार्रवाई की।
 पिज्जा शाॅप संचालक द्वारा पहले तो कचरा फेके जाने की बात से इंकार करने लगा था। बाद में कचरा रात के अंधेरे में फेकने की बात कहने पर निगम के अधिकारियों ने चालानी कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर व्यापारियों को लगातार समझाईश दे रही है कि वे कचरा सड़क पर न फेके। गंदगी फैलाने पर की गई कार्रवाई में प्रभारी राजस्व अधिकारी संजय वर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी टिकेन्द्र वर्मा, मंगल कुर्रे, जनस्वास्थ्य विभाग के अमित चंद्राकर, सुपरवाइजर बिरेन्द्र देशमुख, लोकेश साहू आदि उपस्थित थे।

-किचन की भी जांच
निगम की टीम ने पिज्जा शाॅप के किचन सफाई भी जांच की। हालांकि इस दौरान किचन साफ सूथरा पाया गया। जन स्वास्थ्य विभाग ने फाइट द बाइट के तहत फ्रिज व फ्लावर पार्ट में लार्वा न होने की पुष्टी की।

-पहले दे चुके थे चेतावनी
अधिकारियों ने जांच में पाया कि पिज्जा शाॅप द्वारा लगातार कचरा सड़क पर फेक रहा है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी दुकान संचालक से कचरा सड़क पर न फेकने की हिदायत दे चुके थे। इसके बाद भी रात के अंधेरे में सड़क पर कचरा फेका जा रहा था। 

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.