दुर्ग। सावन माह में भोलेनाथ का अभिषेक करने श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। ऐसे में शांतिनगर के भक्तों ने श्रावण मास के आखिरी सोमवार के पूर्व शिवभक्तों ने काँवड़ यात्रा निकाली जिसमें विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए और भक्तों संग भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए महमरा घाट से कांधे पर काँवड़ लेकर भक्ति गीतों में बाजे गाजे के साथ नाचते गाते हुए चल रहे भक्तों के साथ चलते हुए तितुरडीह तक पहुँचे और सभी के सुख समृद्धि की कामना किये।
शिव सरोवर कांवरिया संघ द्वारा शांतिनगर के हजारों भक्तो ने महमरा घाट शिवनाथ नदी से जल लेकर, शक्ति नगर तालाब तक काँवड़ यात्रा निकाली गई। वार्ड पार्षद देवनारायण चंद्राकर के नेतृत्व में निकली भव्य काँवड़ यात्रा में विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए। श्रावण मास के पूर्व शिवनाथ नदी का जल लेकर शक्तिनगर स्थित शिव मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा अर्चना कर शिवलिंग का अभिषेक कर जल चढ़ाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिए।
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की काँवड़ यात्रा में शिवभक्तों के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला। दुर्गवासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख,शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
कांवड़ यात्रा में शिवभक्त नाचते गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने शिव - पार्वती का रूप धारण किये थे। यात्रा में तेखन सिन्हा, भास्कर तिवारी, कन्हैया देवांगन, दिलीप साहू, रेखा धनकर, अजय सेन, कार्तिक सिन्हा, पवन साहू सहित शांतिनगर के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.