पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ " अभियान चलाकर लगाया वृक्ष

पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ " अभियान चलाकर लगाया वृक्ष
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

धमतरी। छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष दीपचंद भारतीय ने बताया कि 
पर्यावरण असंतुलन से ग्लोबल वार्मिग ,वैश्विक समस्या के रुप मे रुपांतरित हो रहा है जिसके भयावह परिणाम से सब अवगत हैं। इस वर्ष की गर्मी ने 48 ℃ को पार कर लिया था।
बढ़ती गर्मी ने ए.सी.एवं कूलर की मांग में असाधारण वृद्धि कर दी थी। परिणामतः CFC और CO,कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा वातावरण में बढ़ती जा रही है। जिससे प्रतिवर्ष गर्मी में गुणोत्तर वृद्धि हो रही है। 
श्री भारतीय ने कहा कि हम भौतिक संसाधनों का उपयोग कर कुछ समय के लिए राहत तो पा सकते हैं पर पूर्णकालिक समाधान हमें प्रकृति के मौलिक स्वरुप से ही प्राप्त होगा।  लिहाजा शासकीय कर्मचारी अपने पदीय कर्तव्य के साथ -साथ व्यस्तम जीवन से यदि पर्यावरण की प्रदुषण को कम करना चाहते हैं और प्रकृति के वास्तविक स्वरुप में उसे लाना चाहते हैं ,प्राकृतिक संसाधनों का समुचित प्रयोग करना चाहते हैं तो इसका सबसे सरल माध्यम " पेड़ " लगाना ही है।
इस कड़ी में 1 जुलाई से राजस्व वर्ष के प्रारंभिक दिवस से प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन कर औरों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। " पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ " अभियान में   1 जुलाई को समस्त राजस्व कर्मचारी/अधिकारी अपना श्रम दान करते हुए प्रकृति को  उसका मौलिक सौंदर्य प्रदान किया। इस अवसर पर
नीलमणी दुबे , प्रान्ताध्यक्ष  छ. ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ , दीपचंद भारती - प्रान्ताध्यक्ष छ. ग राजस्व निरीक्षक संघ भागवत कश्यप- प्रान्ताध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे।