महिला स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रदेश का पहला पिंक गार्डन भिलाई में

महिला स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रदेश का पहला पिंक गार्डन भिलाई में
दक्षिणापथ, दुर्ग । छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस आईटी सेल के चेयरमैन दुर्ग निवासी अनूप वर्मा का साक्षात्कार होने के पश्चात हाईपरफ़ॉर्मर की सूची में चयन हुआ है। साक्षात्कार दिल्ली स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर के द्वारा लिया गया। पूरे प्रदेश से ऐसे पदाधिकारी जो संगठन के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रहे है उनमें 22 लोगों की हाईपरफ़ॉर्मर की सूची बनाई गई है, जिनका साक्षात्कार होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेतु चुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया जाएगा। अपनी सूझ-बूझ से सत्ता व संगठन के बीच बेहतर तालमेल रखकर अपने कार्य को बेहतर ढंग से संचालित करने में माहिर अनुप वर्मा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मे काफ़ी लोकप्रिय हैं। 2008 से अपना राजनीतिक सफ़र की शुरुआत कर युवा कांग्रेस के जिला एवं प्रदेश के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए, अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया व प्रदेश आईटी सेल के चेयरमैन के रूप में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनके चयन को लेकर दुर्ग शहर के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा पाटन से ही इनका गृहग्राम होने के कारण राजनैतिक अटकलें तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए, उनके साथ भी काम करने का अनुभव रहा है। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी के भी पसंदीदा लोगों में से एक रहे है। उनके चयन के लिए दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा सहित, राज्यमंत्री आरएन. वर्मा ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालो में महापौर धीरज बाकलीवाल , सभापति राजेश यादव , प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू , प्रो.कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर , ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली ,अजय मिश्रा , अल्ताफ़ अहमद , महीप सिंग भुवाल , राजकुमार वर्मा ,प्रवक्ता शुशील भारद्वाज एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।