लोक निर्माण विभाग में ई-पंजीयन प्रारंभ

लोक निर्माण विभाग में ई-पंजीयन प्रारंभ

दक्षिणापथ, रिसाली। भारतीय जनता युवा मोर्चा रिसाली मंडल के अध्यक्ष विक्की सोनी द्वारा जम्बो कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें आशुतोष तिवारी को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। आशुतोष तिवारी पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री के दायित्व पर रह चुके हैं विगत 7 वर्षों से आशुतोष तिवारी संगठन की सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर आशुतोष तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शरद सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं रिसाली मंडल के प्रभारी सौरभ जयसवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा रिसाली के के मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी का आभार व्यक्त किया एवं उनके द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही। आशुतोष तिवारी ने कहा कि पूरी टीम भिलाई दुर्ग भाजपा के संगठन शिल्पी माने जाने वाले राकेश पांडेय के नेतृत्व में काम करेगी। उन्होंने कहा कि नए दायित्व के लिए राकेश पांडेय एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं। जिन्होंने एक सामान्य कार्यकत्र्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रपार्टी व जनसेवा करने का मौका दिया। इस मौके पर भाजयुमो के सुपेला मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुबे, वैशाली नगर मंडल से कोषाध्यक्ष दीपक शुक्ला, रितेश दुबे, हेमन्त यादव एवं अन्य ने हर्ष व्यक्त किया।