मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी लोक पर्व छेरछेरा की बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी लोक पर्व छेरछेरा की बधाई

दक्षिणापथ, उतई । आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत उतई में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पंचायत का घेराव किया गया। भाजपा दुर्ग जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर ने बताया कि मांगों के तहत प्लेसमेंट कर्मचारियों को उचित मानदेय एवम सम्मानजनक व्यवहार , नगरवासियो को भवन अनुज्ञा हेतु एनओसी प्रदान करना एवं नगर को स्वच्छ बनाने हेतु रोजाना व्यावसायिक प्रतिश्ठान, घर , एवम गली मोहल्लों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एवं उचित निपटान को लेकर, भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं नगरवासीयो द्वारा नगर पंचायत उतई का घेराव व धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद नायाब तहसीलदार सत्येन्द्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा दुर्ग जिला महामंत्री ललित चंद्राकर , भाजपा दुर्ग जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल साहू , भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा , भाजयुमो उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यादव , सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू , भाजपा उतई नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू , भाजयुमो उतई मंडल मंत्री देवेन्द्र भारती, चंदू देवांगन , रूपेश पारख, लखनलाल साहू, तुलुराम साहू, सुमन्त कुमार, चिंटू सिंहा, नरेन्द्र साहू, नवीन, घनश्याम चन्द्राकर, भीषम देवांगन, ईश्वर साहू, कुमार साहू, चेतन सिंहा, नरेन्द्र साहू, आदि भाजपा के कार्यकर्तागण एवं नगरवासी उपस्थित थे।