महापौर धीरज बाकलीवाल को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

महापौर धीरज बाकलीवाल को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

-पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दूरभाष पर दी जन्मदिन की बधाई
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल को जन्मदिन पर शनिवार को बधाई देने लोगों का तांता लगा रहा। बधाई देने सुबह से ही लोगों का उनके सिविललाईन गौरव पथ स्थित आवास कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। जो देर शाम तक जारी रहा। अपने चहेते नेता और महापौर धीरज बाकलीवाल के जन्मदिन को यादगार बनाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की खुशियां मनाई। किसी ने महापौर से केक कटवाया,तो किसी ने मिठाईयां बांटी। जन्मदिन के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई।

महापौर को गुलदस्ता भेंट कर लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायू की कामना की गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने महापौर को दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू ,कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू,सभापति राजेश यादव, पूर्व विधायक अरुण वोरा,पूर्व महापौर आरएन वर्मा, एमआईसी प्रभारी दीपक साहू,हमीद खोखर,अब्दुल गनी,पूर्व पार्षद अलताफ अहमद व कांग्रेस के अन्य स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने महापौर के आवास कार्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

महापौर धीरज बाकलीवाल के जन्मदिन को लेकर विभिन्न समाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के लोगों में खासा उत्साह था। फलस्वरुप संगठन के लोग महापौर आवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी। जिला अस्पताल जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर,मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर ,सदस्य दुष्यंत देवांगन भी महापौर आवास कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होने महापौर धीरज बाकलीवाल का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी।


इसके अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल,संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया,भोला महोबिया, सत्यवती वर्मा, पार्षद मनीष बघेल,एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, देवकुमार सिन्हा, कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा,युकां नेता संदीप वोरा, गौसेवक सुमीत वोरा,जिला ग्रामीण युकां अध्यक्ष जयंत देशमुख,शहर युकां अध्यक्ष आयुष शर्मा, कौशल किशोर सिंह, शिवाकांत तिवारी, सिविल लाईन स्पोट्र्स क्लब अध्यक्ष हेमंत तिवारी, बृजमोहन तिवारी, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते,विकास यादव, फत्तेसिंह भाटिया,नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,पार्षद नरेश तेजवानी,शिवेन्द्र परिहार,अरुण सिंह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है। कांग्रेस नेताओं,कार्यकर्ताओं और शहर की जनता से मिले बधाई संदेश पर महापौर ने आभार व्यक्त किया है।