अप्सरा टॉकीज को नोटिस जारी,15 दिवस के भीतर टैक्स जमा नहीं करने पर होगी तालाबंदी की कार्रवाही

अप्सरा टॉकीज को नोटिस जारी,15 दिवस के भीतर टैक्स जमा नहीं करने पर होगी तालाबंदी की कार्रवाही
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

- बकाएदारों के खिलाफ एक्शन में नगर निगम, दर्जनों दुकानों को जारी होगी नोटिस
दुर्ग।  बकाया टैक्स वसूली के लिए दुर्ग नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा अभियान अब टैक्स वसूली में गति पकड़ने लगा है। शहर के बड़े कारोबारियों से बकाया कर वसूली को लेकर उनके साथ ही बैठक की जा रहीं है। बैठक में ऐसे बकायादारों को जून में टैक्स का भुगतान कर छह प्रतिशत छूट का लाभ पाने प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं निर्धारित लक्ष्य से कम राजस्व वसूली करने वाले चार सहायक राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली का कार्य दुर्ग नगर निगम स्वयं कर रही है। इस कड़ी में पिछले दिनों निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम के उप राजस्व निरीक्षको और सहायक राजस्व निरीक्षकों की बैठक ली  थी। जिसमें उन्होंने प्रतिदिन वसूली का टार्गेट तय कर सभी  बकायादारों के घर-घर जाकर राजस्व वसूली करने निर्देशित किया गया था। सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोईर के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षकों के साथ घूम-घूमकर ऐसे बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाही शुरू कर बकाया वसूलने का अभियान और भी तेज कर दिया गया है। सभी टैक्स अदा न करने वालो के खिलाफ अब नोटिस जारी किया जाएगा! नगर निगम मुख्य कार्यालय व वार्ड जोन कार्यालय के संपत्तिकर काउंटर अवकाश दिनों में आधे दिन खुले रखने के निर्देश आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने राजस्व विभाग को दिए हैं।नागरिक अवकाश अवधि में भी निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर निगम संबंधी देय करो का भुगतान कर सकते हैं। होंडा शो रूम के संचालक द्वारा 2.5 लाख रुपये कल तक भुगतान करने की बात कही।

इस समय सहायक राजस्व अधिकारी द्वारा अप्सरा टॉकीज पहुँचकर मैनेजर को जल्द से जल्द टैक्स भुगतान करने के लिए अप्सरा टॉकीज के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया गया है। निर्धारित समयावधि के भीतर 35 लाख जमा नही करने पर नगर निगम द्वारा तालाबंदी की कार्रवाही की जाएगी।साथ ही जायजा के दौरान सत्यम बेकरी के संचालक द्वारा जल्द टैक्स  की  राशि जमा करने की बात कही है। बाकी दुकानदारों द्वारा बकाया राशि 7 दिवस के अंदर भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। वही सराफा लाइन के करदाताओ से संपर्क किया गया। बुधवार 19 जून को कुल राशि वसूली - 745139 किया गया।आपको बता दे कि 19 दिनों के जून माह की कुल वसूली - 6588095 किया गया है। नगर निगम द्वारा कालोनी के पदाधिकारियों को कॉल करके टैक्स का भुगतान करने पर 6% लाभ की जानकारी दे रही है। राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि निगम का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। राजस्व वसूली में तेजी लाने सहायक राजस्व निरीक्षकों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है, निर्धारित लक्ष्य से कम वसूली करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब देने कहा गया है। जिन सहायक राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी किया गया है उसमें संजय सोनकर, लव कुश शर्मा, रूपेश नायक और बद्रीनाथ भीमगज शामिल हैं।