बेरला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक में शामिल हुए राजेंद्र साहू

बेरला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक में शामिल हुए राजेंद्र साहू
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू शनिवार को बेमेतरा विधानसभा में आयोजित कार्यकताओं की बैठक में उपस्थित हुए जहाँ उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाने सभी कार्यकर्ताओ को अभी से जुट जाने की अपील की। बैठक में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा एवं बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंसी पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की बात कही। बैठक में रामबिहारी कुर्रे, अध्यक्ष नगर पंचायत, बेरला, भारत भूषण साहू, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत, बेरला, राजेश दुबे, सभापति, सुनील जैन, नेहा सुराना, कविता साहू , जिला महिला कांग्रेस बेमेतरा ब्लॉक अध्यक्ष, रामेश्वर देवांगन बेरला,  लुकेश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बेमेतरा, सुमन गोस्वामी, शहर अध्यक्ष बेमेतरा, ललित विश्वकर्मा, प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस बेमेतरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।