पलंग पर सोये व्यक्ति को सांप ने डसा, उपचार के दौरान मौत

पलंग पर सोये व्यक्ति को सांप ने डसा, उपचार के दौरान मौत

भिलाई । जामुल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक घर पर पलंग में सोया हुआ था जहां चढकऱ करैत सांप ने डस लिया। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी व दो बच्चे भी थे। आनन फानन में युवक को पहले शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर गए और उसके बाद उसे शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरा परिवर सदमें हैं। वहीं सुबह सर्प मित्र अजय चौधरी ने घर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया।मिली जानकारी के अनुसार जामुल पालिका के वार्ड नंबर 8 निवासी तुलाराम सिन्हा की सर्प दंश से मौत हो गई। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में पलंग पर सोया था। वहीं उसकी पत्नी भुवनेश्वरी सिन्हा,पुत्र रेवेंद्र सिन्हा (1&) व छोटा पुत्र देवेंद्र सिंहा (11) नीचे सोये हुए थे। आधी रात के बाद लगभग 1 बजे कमरे में करैत सांप घुसा और दीवान पर चढकऱ तुलाराम को डस लिया। सांप काटने से तुलाराम की चीख निकल गई और यह सुन पत्नी और बच्चे जाग गए। सांप को देखकर सभी सहम गए और कमरे से बाहर निकल गए। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने मिलकर तुलाराम को सुपेला शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तुलाराम की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सुबह 6 बजे तुलाराम की मौत हो गई। घटना के बाद घर वालों ने सुबह 7 बजे दीवान पलंग में छिपे 4 फीट लम्बे करैत सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।